फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों का थाने में हंगामा

किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों का थाने में हंगामा

Sun, 26 May 2019 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों का थाने में हंगामा
कांधला। लापता किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे की एक किशोरी चार दिन पूर्व अपने घर के बाहर सरकारी हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले निवासी चार युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए। मामले में किशोरी के चाचा ने चारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। किशोरी के लापता होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रविवार को किशोरी के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार के लोगों ने थाने में किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed