फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चालक का अपहरण कर हत्या करने वाला बदमाश दबोचा

चालक का अपहरण कर हत्या करने वाला बदमाश दबोचा

Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चालक का अपहरण कर हत्या करने वाला बदमाश दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। करीब एक माह पहले स्कोर्पियो चालक का अपहरण कर हत्या करने आरोप में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर, बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद और शामली में करीब 40 मुकदमे दर्ज है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार की रात कांधला थाना प्रभारी डीके त्यागी पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने असारा-भारसी रजबहे की पटरी पर मुठभेड़ के दौरान बदमाश उपेंद्र उर्फ पप्पा निवासी गांव बावली थाना बड़ौत जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी आदेश निवासी गांव भौरा खुर्द थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर फरार हो गया। उपेंद्र के कब्जे से बाइक, एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुए। एसपी के मुताबिक कि पूछताछ में उपेंद्र ने बताया उनका चार बदमाशों का गैंग है। गैंग में उसके अलावा आदेश निवासी भौराखुर्द, राहुल निवासी सिसौली और एक अन्य शामिल है। उन चारों ने मिलकर 22/23 अप्रैल की रात में कस्बा बड़ौत से बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी स्कार्पियो सहित चालक टीकाराम निवासी भिंड मध्यप्रदेश का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और कांधला थाने के एलम चौकी क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए थे। चालक को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस केस की विवेचना बड़ौत पुलिस कर रही है। इस घटना में शामिल आदेश के एक भाई को भी इनामी बदमाश होना बताया गया है। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर, बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद और शामली में लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के करीब 40 मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए बदमाश का अंतर्राज्यीय गैंग है। इस गैंग को रजिस्टर्ड कराया जाएगा। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु व्यापारियों से लूट में स्कार्पियो को करना था इस्तेमाल
एसपी अजय कुमार ने बताया कि बदमाशों को जानकारी थी कि बुढ़ाना की पशु पैठ में व्यापारी मोटी रकम लेकर आते है। पशु व्यापारियों से लूट करने के लिए उन्होंने स्कार्पियो लूटी थी। शामली और मुुजफ्फरनगर पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश स्कार्पियो को शाहपुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed