{"_id":"5c30ede7bdec2256b73ef792","slug":"151546710503-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों को घायल कर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली। रेलवे स्टेशन के पास दो चचेरे भाइयों को मारपीट कर घायल कर मोबाइल व हजारों रुपये की नकदी लूटने के मामले में अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के हनुमान रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल अपने चचेरे भाई प्रफुल्ल अग्रवाल के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे रेलवे ट्रैक पुल के नीचे स्कूटी लेकर खड़े थे। इस बीच उन्हें कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रफुल्ल घायल हो गया। भागते समय आरोपियों ने उसे दोबारा दबोच लिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही लगभग 19 हजार नकद, मोबाइल और चेन छीन ली। प्रतीक अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।