फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साथ साथ आए, कहासुनी हुई और ठांय ठांय

साथ साथ आए, कहासुनी हुई और ठांय ठांय

Fri, 26 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
साथ साथ आए, कहासुनी हुई और ठांय ठांय
- मोहल्ला शांतिनगर में महिला हत्याकांड का मामला
विज्ञापन

शामली। गोशाला रोड मार्केट में दिन निकलते ही एक महिला की हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र दहशत है। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद से पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी गई।
पुलिस के अनुसार हमलावर महिला को गोली मारने के बाद आसपास ही घूमता रहा। महिला की मौत की पुुष्टि के बाद ही वह मौके से रवाना हुआ। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से साफ नजर आ रहा है कि महिला करीब 20 मिनट तक सड़क पर ही पड़ी रही। इस दौरान वहां से साइकिल सवार सहित कुछ लोग भी गुजरे । शायद कोई बेवजह के झमेले में नहीं पड़ना चाहता था। करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला को दो गोली लगने की पुष्टि हुई है। एक गोली कनपटी और एक छाती में लगी है। सीसीटीवी फुटेज पर लग रहा है कि आरोपी ने कई फायर किए। शायद मिस हो गए हों। मौके से 315 और 32 बोर के दो खोखे मिले हैं। जिससे लग रहा है कि आरोपी पर दो असलहे थे। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


समय 4 बजकर 7 मिनट 57 सेकेंड
महिला गली से बाहर निकलती है। उसके हाथ में एक छोटा बैग है। उसके साथ ही
युवक भी निकलता है। गली के बाहर चौराहे पर दोनों में कुछ कहासुनी होती है। महिला पीछे मुड़कर जाने लगती है।
समय 4 बजकर 8 मिनट
आरोपी अचानक अपने कपड़ों से हथियार निकालता है और महिला पर गोली चला देता है। गोली संभवत: महिला की छाती में लगी और वो नीचे जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी वहीं घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 4 बजकर 8 मिनट 4 सेकेंड
जमीन पर गिरी महिला को आरोपी देखता है। और नीचे जमीन पर बैठकर उसके शरीर से सटाकर फायर करता है। इसके बाद वो उठता है। उधर उधर देखता है। करीब 14 सेकेेंड तक वो वहीं रहता है। और इसके बाद बाजार की ओर भाग जाता है।
समय 4 बजकर 10 मिनट 23 सेकेंड
आरोपी फिर से महिला के पास आता है। चारो तरफ देखकर महिला के पास बैठता है। शायद ये देखने की कोशिश कर रहा था कि महिला मरी है या नहीं। इसके बाद फिर से असलहा निकालकर महिला की कनपटी पर सटाकर फिर से फायर करता है। कुछ सेकेंड तक वो वहीं पर रहता है और गली में घूमता हुआ निकल जाता है।

समय 4 बजकर 28 मिनट 35 सेकेंड
महिला का बेटा दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा। मां को अलट पलट कर देखा। बाद में अपने लोवर की जेब से मोबाइल निकालकर बात करता है। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed