फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मारपीट का बदला लेने को हुई थी छात्र की हत्या

मारपीट का बदला लेने को हुई थी छात्र की हत्या

Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मारपीट का बदला लेने को हुई थी छात्र की हत्या
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

छात्र प्रियांशु की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। छात्र और आरोपियों के बीच पूर्व में हुई मारपीट हुई थी। उसी के चलते छात्र की हत्या कर दी गई। वहीं, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को कांधला थाने पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
थाना फुगाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी प्रियांशु की मंगलवार सुबह कांधला में हिंदू इंटर कॉलेज के पास गोल मार्केट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और सीओ राजेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई थी। प्रियांशु के ताऊ मेनपाल की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर निखिल, कपिल निवासी गांव सरनावली और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार सुबह छात्र के परिजन ग्रामीणों के साथ कांधला थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी निखिल को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने से चल रही थी छात्रों में तनातनी
हिरासत में लिए गए आरोपी से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्र प्रियांशु और दूसरे छात्रों के बीच तीन महीने से तनातनी थी। पूर्व में दो छात्रों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसकी शिकायत छात्रों के परिजनों तक पहुंची थी। हालांकि मामूली विवाद होने की वजह से तब कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई थी, लेकिन छात्रों में चल रही तनातनी हत्या तक पहुंच जाएगी, इसका अहसास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed