{"_id":"5b7f04e442c79246382cf2df","slug":"151535050980-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट, दो हिरासत में
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
पैसों के ब्याज को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें चार महिलाएं घायल हो गईं।
क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी निर्मला पत्नी नाथीराम ने थानाध्यक्ष के नाम तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने एक साल पूर्व गांव के ही एक युवक से 50 हजार ब्याज पर लिए थे। इसकी एवज में वह उक्त व्यक्ति को अब तक 90 हजार लौटा भी चुका है। दूसरा पक्ष अभी भी उनसे ब्याज के 32 हजार और मांग रहा है। जबकि उन्होंने आठ हजार और देने की बात भी स्वीकार कर ली थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने पूरे पैसे की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें निर्मला, सावित्री व सोनिया सहित चार महिलाएं घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से नाथीराम व दूसरे पक्ष से सोनू को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।