{"_id":"5b60b0bc4f1c1b49778b55ac","slug":"151533063356-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जला कर मारने के आरोप में पति सहित 4 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जला कर मारने के आरोप में पति सहित 4 पर मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या में पति सहित चार पर मुकदमा
कैराना। संदिग्ध हालात में ससुराल में आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। उसकी मां ने कोतवाली में मृतका के पति सहित चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
26 जुलाई को गांव मौहम्मदपुर राई में आसिफ की पत्नी शमीना संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। परिजन शमीना का उपचार दिल्ली अस्पताल में करा रहे थे। सूचना पर करनाल से शमीना के मायके पक्ष के लोग भी दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं, शनिवार देर रात दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान शमीना की मौत हो गई थी। बाद में शमीना के मायके पक्ष के लोग उसके शव का पीएम कराने के बाद अपने साथ करनाल ले गए थे। मृतका की मा सितारा निवासी करनाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पुत्री के पति व ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसकी पुत्री के ऊपर केरोसिन डाल कर उसको जलाकर मार डाला। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति आसिफ, ससुर यासीन, ननद संजीदा व शमशीदा निवासी मौहम्मदपुर राई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।