{"_id":"5b50dd914f1c1b44748b5c68","slug":"151532026257-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडासिटी में लाया जा रहा था गोमांश, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडासिटी में लाया जा रहा था गोमांश, पुलिस ने पकड़ा
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
पुलिस ने इस्सोपुर खुरगान के यमुना तटबंध पर एक होंडा सिटी कार से 16 क्विंटल गोमांस बरामद किया है। पुलिस को देखकर आरोपी कार और दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चार को नामजद और दो अन्य के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान के यमुना तटबंध से गोमांस तस्कर होंडा सिटी कार में भारी मात्रा में गोमांस ले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। कार के अलावा तस्कर दो बाइक पर कार के आगे-आगे चल रहे थे। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने आप को घिरता देख आरोपी कार और बाइक मौके पर ही छोड़कर जंगलों के रास्ते फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 16 क्विंटल गोमांस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस गोमांस से भरी कार व बाइकों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोमांस तस्कर मांस को दुकानों पर सप्लाई करने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मौके से फरार होने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मामले में मौके से फरार होने वाले मुन्तियाज, जीशान, मोमिन, मुनव्वर समस्त निवासीगण गांव इस्सोपुर खुरगान व दो अन्यों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी में मिले मांस का कैराना में सरकारी पशु चिकित्सालय के डॉ. ओमपाल ने परीक्षण कराने के बाद उसको गड्ढे में दबवा दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।