{"_id":"5b425a5c4f1c1bc0248b52f6","slug":"151531075164-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में घर घुसकर किया हमला, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में घर घुसकर किया हमला, दो गंभीर घायल
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। बंटवारे को लेकर चल रही जमीन की रंजिश में भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुभाष सैनी का अपने भाई नाथीराम सैनी से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ खेतों पर फसल की बुआई कर दोपहर को वापस घर लौट रहा था। उसी वक्त आरोपी उसका भतीजा अपने दोस्तों के साथ धारदार हथियार लेकर घर में घुसा गया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर मारपीट कर दी। इस दौरान सुभाष के पुत्र अक्षय (18) और आकाश (16) घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस घायलों को थाने ले आई। जहां से पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक चिकित्सालय थानाभवन भेज दिया। यहां अक्षय की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीण इस मामले को लेकर फैसला कराने में भी जुटे रहे।