{"_id":"6b0b4112768e9ad9b60767b4","slug":"record-reconciliation-incomplete-details-sought-from-panchayats-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168381-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिकॉर्ड का मिलान अधूरा पंचायतों से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिकॉर्ड का मिलान अधूरा पंचायतों से मांगा ब्योरा
विज्ञापन
पानीपत। जिले में पंचायतों और पंचायत समितियों के बैंक खातों से करीब 3.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी सामने आने के बाद विभाग ने सभी 178 ग्राम पंचायतों के खातों का ऑडिट शुरू कर दिया है। बैंक स्टेटमेंट और विभागीय रिकॉर्ड का मिलान अभी अधूरा है।
डीडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 20 पंचायतों और संस्थाओं के खातों से रकम निकाले जाने का पता चला है। इनमें मतलौडा और पानीपत पंचायत समितियों के खातों से अकेले 1.88 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है। समालखा और इसराना पंचायत समितियों सहित कई ग्राम पंचायतों के खातों से भी रकम निकाली गई है।
डीडीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि खातों की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। ब्यूरो