{"_id":"5aea05f24f1c1b360b8b7dc9","slug":"151525286386-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक बरामद करने आयी पानीपत पुलिस का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा मैजिक बरामद करने आयी पानीपत पुलिस का विरोध
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
बुधवार को हरियाणा के पानीपत सिटी थाने के एएसआई बलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। बताया कि एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि चोरी की एक वाहन उसने कैराना में बेचा है। जो कैराना स्थित स्कूल में लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने कस्बा कैराना में गौशाला के पास पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान वाहन का मालिक वहां पहुंचा और बताया कि उसने वाहन एक लाख रुपये में खरीदा है। हरियाणा पुलिस ने कागजात दिखाने के लिए कहा। जिस पर उसने कहा कि कागज उसके भाई के पास रखे हैं, जिन्हें कल दिखा देंगे। इस पर हरियाणा पुलिस टीम वाहन को जबरदस्ती ले जाने लगी, तो मौके पर भीड़ ने हंगामा कर दिया। जिसके चलते पानीपत पुलिस लौट गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि वाहन मालिक ने कहा कि बृहस्पतिवार को पानीपत जाकर कागजात दिखा देंगे।