फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा

लूट करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा

Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूट करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
विज्ञापन

कैराना(शामली)। लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर घायल करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
दो दिन पहले डुंडूखेड़ा-सहपत मोड़ पर दो बदमाशों ने बाइक सवार मनोज व उसकी मां को गन प्वाइंट पर लेकर पांच हजार रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड, बाइक लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने मनोज को चाकू मार कर घायल कर दिया था। शोरशराबा होने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश पंकज निवासी शामली को मौके से पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पंकज से लूटी गई बाइक, चाकू, दो कारतूस बरामद कर लिए थे। जबकि दूसरा आरोपी यमुना में कूद कर फरार हो गया था। कैराना पुलिस ने दूसरे बदमाश राशिद निवासी खंद्रावली को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे राशिद निवासी खंद्रावली के पास से लूट के पांच सौ रुपये, पीड़ित का पर्स व आधार कार्ड और मोबाइल कर लिया।
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में चालान किया
कैराना(शामली)। नगर के आर्यपुरी बस्ती निवासी भूरा व सकील में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं, दूसरे मामले में सहपत निवासी मेनपाल से झगड़ा करने पर पुलिस ने दो भाइयों अरविंद व विपिन निवासी सहपत को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed