{"_id":"59c014804f1c1b36688b55f6","slug":"151505760384-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरमाली में पुलिस पर पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरमाली में पुलिस पर पथराव और फायरिंग
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी/शामली।
थाना बाबरी क्षेत्र के गांव कुरमाली में रविवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामला शांत करने का प्रयास किया, तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
गांव कुरमाली में पूर्व प्रधान संजीव और वर्तमान प्रधान प्रदीप में चुनाव के बाद से ही रंजिश चली आ रही है। रविवार रात भी दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बाबरी थाना पुलिस जैसे ही गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची, तो दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करते मिले। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल रहे थे और पथराव हो रहा था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। पुलिस की तरफ से मामले में दोनों पक्षों के 40 नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से पीतम सिंह और अमरीश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
उधर, गांव कुरमाली के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा होने के बाद पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की हरकत की वजह से विवाद खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
- किसान को पीटने का आरोप
बाबरी। क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी मुकेश ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर की रात उसके पिता पीतम खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही राजीव, सुनील पुत्र जगमेर, रामकुमार पुत्र बलबीर और प्रवीन पुत्र राजकुमार ने उसके पिता को घेर लिया। अपने घर में खींचकर लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।