{"_id":"59b198cd4f1c1be27f8b4c66","slug":"151504811213-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर आतंकित कर लूटा मोबाइल व नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर आतंकित कर लूटा मोबाइल व नगदी
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार के बल पर आतंकित कर लूटा मोबाइल व नगदी
कांधला(शामली)। किवाना रोड रेलवे फाटक के समीप तीन बदमाशों ने दंपति को हथियार के बल आतंकित करते हुए उनसे नगदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बागपत के गांव रमाला निवासी फिरोज अपनी पत्नी रेशमा के साथ कांधला के गांव किवाना में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार शाम के समय जब वे लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। बीच रास्ते किवाना फाटक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर उनके साथ में मारपीट शुरू कर दी ओर उनसे लूट का प्रयास किया। विरोध किए जाने पर दंपति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ये लोग उनसे 10 हजार की नगदी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लूट की सूचना के बाद थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया के अनुसार मामला आपसी मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।