फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म

किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म
शामली। तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कई दिनों तक किया। युवकों ने उसे हरियाणा के पानीपत में एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपी छह दिन बाद किशोरी को शामली में फेंककर फरार हो गए। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में खलबली मच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, हिंदू संगठनों के लोगों ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी किशोरी दो सितंबर को घर से बाहर गई थी, मगर, लौटी नहीं। किशोरी का कहीं पता नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। बुधवार परिजनों को पता चला कि किशोरी आरके डिग्री कॉलेज के बाहर अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां किशोरी ने बताया उसे तीन युवक अपहरण कर ले गए थे और पानीपत में एक मकान में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें एक लड़का अपने आप को झिंझाना निवासी रिहान बता रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में जांच में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, हिंदू संगठन के घनश्याम पारचा, भाजपा नेता अजय संगल आदि भाजपाई कोतवाली में पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed