फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फिरौती वसूलने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार

फिरौती वसूलने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार

Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
फिरौती वसूलने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार
शामली।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र में लकड़ी व्यापारियों का अपहरण करके फिरौती वसूलने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। गिरोह के पांच बदमाश अभी फरार है। यह गिरोह लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देता रहा है।
आदर्श मंडी थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त की रात थानाभवन -चरथावल मार्ग पर तितारसी नहर पुल के पास गांव सोंतापुर निवासी लकड़ी व्यापारी पप्पू पुत्र वकील और मोमीन पुत्र यासीन का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को बांधकर गन्ने के खेत में डालने के बाद उनके मोबाइल फोन से ही परिजनों को कॉल करके एक लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। बाद में 50,000 रुपये की फिरौती वसूलने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में पप्पू के चचेरे भाई मुनीर की ओर से थानाभवन थाने पर अज्ञात में पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार रात स्वॉट टीम तथा आदर्श मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बनत से जलालपुर जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाश लूटपाट करने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शेरू राव पुत्र रिफाकर राव, आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र जब्बार, नफीस राव पुत्र इदरीश राव, रिजवान पुत्र कमालुदीन गांव सोंता रसूलपुर (थानाभवन) के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार चारों बदमाश पूर्व में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। लकड़ी व्यापारियों का अपहरण कर फिरौती वसूलने के बाद भी इस गिरोह ने चरथावल मार्ग पर ट्रक चालक मोहम्मद उस्मान निवासी हींड से 13,500 रुपये भी लूट लिए थे। उधर, दोपहर बाद गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, एसआई रविंद्र कुमार, एसआई अवनीश अष्टवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बदमाशों का है गिरोह, पांच फरार
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में नौ बदमाश शामिल हैं। सोंता रसूलपुर निवासी महताब पुत्र अब्बास, आबिद पुत्र बासे, मोनू पुत्र धर्मबीर, नासिर पुत्र माशूक, अफजाल पुत्र उम्मेद फरार हैं। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed