{"_id":"5990abdb4f1c1b3d778b4582","slug":"151502653403-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसको ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना ली थी। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। चार दिन पूर्व वीडियो वायरल की खबर उसके परिजनों को पता चली तो अफरातफरी मच गई। मामले में पिता की ओर से आरोपी रोहित निवासी लिसाढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। शनिवार रात पुलिस ने रोहित को गांव लिसाढ़ से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जिस मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई गई थी उसकी चिप को भी बरामद कर लिया है।