{"_id":"6a913887d484ecf6080aba36","slug":"police-crack-50-lakh-theft-at-tmc-pandoparas-jhilimili-side-store-four-arrested-copper-brass-and-bronze-machine-parts-worth-rs40-lakh-recovered-stolen-goods-hidden-in-forest-before-being-sold-to-a-scrap-dealer-for-financial-gain-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4659834-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा: कबाड़ी तक पहुंचा चोरी का माल; चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा: कबाड़ी तक पहुंचा चोरी का माल; चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 01:25 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:25 PM IST
सार
पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये के तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीन पार्ट्स बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस जांच के मुताबिक चोरी की वारदात 21 और 22 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी। करीब 9 से 10 लोगों का समूह स्टोर की छत की शीट हटाकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के कीमती पार्ट्स लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद टीएमसी पाण्डोपारा परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्यामल मैती ने 24 अगस्त को पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद सामान को कुछ समय के लिए बड़सरा जंगल में छिपाकर रखा गया था। बाद में चोरी का माल चरचा निवासी कबाड़ी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां को बेच दिया गया। कबाड़ी ने कुछ सामान अपने पास रखा, जबकि बाकी को दूसरे कबाड़ी के माध्यम से खपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये के मशीन पार्ट्स के अलावा तीन तलवार, टॉर्च, मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन कुमार, मंगलराम उर्फ गोलू, करन और अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ चोरी के बाकी सामान की बरामदगी में जुटी है।