{"_id":"598618fb4f1c1b62728b4736","slug":"151501960443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर छेड़खानी के झूठे आरोप से क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे पर छेड़खानी के झूठे आरोप से क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बेटे पर लगे छेड़खानी के आरोप से आहत उसके पिता ने शनिवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने एक महिला सहित तीन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी ऋषिपाल (55) के पुत्र अंकित सहित दो युवकों पर एक महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट 13 जुलाई को दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह एक महिला सहित तीन लोग उसके घर पर आए। इन लोगों ने अंकित के पिता से इस मामले में फैसला करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इंकार करने पर आरोपियों ने अंकित के परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद चले गए। शनिवार सुबह फिर तीनों आरोपी सात बजे घर पर आए और ऋषिपाल के साथ मारपीट करते हुए उसको आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगे और धमकी देते हुए चले गए। इससे आहत करीब नौ बजे ऋषिपाल ने धीमानपुरा फाटक पर आउटर के पास सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर जीआरपी तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल से उसके बेटे को फोन किया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग के लिए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पुत्र अंकुर की ओर से महिला सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
----------
मृतक के बेटे के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला पचास हजार रुपये की मांग कर रही थी। उसने दो लोगों के साथ मिलकर ऋषिपाल और उनके बेटे के साथ मारपीट की तथा उसको आत्महत्या के प्रति उकसाया। इस मामले की रिपोर्ट कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अवनीश गौतम
कोतवाली प्रभारी