{"_id":"594d6d3a4f1c1b52518b48e0","slug":"151498246458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने गर्भवती महिला को पीटा
झिंझाना। गांव खानपुर ब्राह्मनान निवासी गर्भवती महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को थाना झिंझाना में पहुंची प्रीति ने बताया कि उसका मायका मुजफ्फरनगर में है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि तीन दिन पूर्व उसे पति रवि के साथ ही देवर, जेठ और चचिया ससुर ने उसको पीटकर घर में बंधक बना लिया और खाना भी नहीं दिया। मौका पाकर किसी तरह घर से निकलने के बाद वह थाने पहुंची। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के ससुराल वालों को बुलवाया गया है। यदि महिला का उत्पीड़न किया गया है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो