फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 lakh robbery on dairies by making servants mortgaged

नौकरों को बंधक बनाकर डेयरी पर 15 लाख की डकैती

Sat, 03 Mar 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 03 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
15 lakh robbery on dairies by making servants mortgaged
घटना के बाद डेयरी मालिक से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात पुलिस चौकी के पास स्थित दूध डेयरी के चौकीदार और पशु पालक को बंधक बनाकर 15 पशु समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। शनिवार की सुबह कुछ किसानों ने दोनों को बंधन मुक्त कराया। डेयरी संचालक ने 15 लाख का नुकसान बताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी पूर्व प्रधान सहंसरपाल की कसेरवा रोड पर डेयरी है। शुक्रवार की रात डेयरी में बने एक कमरे में पशुपालक सद्दाम सो रहा था जबकि चौकीदार कपिल ऊपर वाले कमरे में था। करीब साढ़े बारह बजे करीब 12 बदमाश दीवार कूदकर डेयरी में घुस गए और उन्होंने तमंचे के दम पर कपिल को अपने कब्जे में लेकर सद्दाम का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर उसके कमरे में ही डाल दिया। दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर ट्रक बुलवा लिया और उसमें 14 भैंस और एक गाय चढ़वा दी। इसके अलावा एक इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रक में सवार होकर फरार हो गए। सुबह होने पर कुछ किसान मिल में बुग्गी लेकर जा रहे थे तो उन्हें दोनों का शोर सुनाई दिया। उन्होंने दोनों बंधनमुक्त किया और सहंसरपाल एवं पुलिस को सूचना दी। डकैती की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। 15 लाख रुपये का नुकसान बताते हुए मामले में तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने तीन घंटे तक की लूटपाट भैंसों को लूटने वाले बदमाश शातिर और पेशेवर थे। दीवार कूदकर घुसे बदमाशों ने दोनों नौकरों को कब्जे में ले लिया और उसके बाद उनके मोबाइल। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक लगवाकर फटाफट पशुओं को उसमें चढ़वाया। करीब तीन घंटे तक बदमाशों ने बेखौफ लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक गाड़ी सेफ जगह नहीं पहुंची, तब तक रुके रहे बदमाश सहंसरपाल के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पशुओं से लदा ट्रक वहां से निकाल दिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ फोन पर लगे रहे। जब तक गाड़ी सुरक्षित जगह पर नहीं पहुंची तब तक तीन बदमाश डेयरी में ही रहे। इसके बाद वहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed