{"_id":"58b325fa4f1c1b5b088312d8","slug":"15-lacs-sharab-pakdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख की शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पुलिस ने 15 लाख रुपये की अवैध शराब से लदे एक कैंटर को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार देर रात पुलिस टीम एलम चौकी के समीप चेकिंग कर ही रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद बागपत की ओर से एक कैंटर में अवैध शराब भरकर क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। इसी बीच बड़ौत की ओर से पुलिस को एक कैंटर एचपी 03 डी 2678 आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक घबरा गया और कैंटर को पीछे ही बीच सड़क पर रोककर जंगल के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस ने चालक की तलाश में जंगल में कांबिग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी के अनुसार कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें पुराल भरा हुआ था, जिसके नीचे हरियाणा मार्का शराब छिपाई हुई है। ट्रक से 300 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। गाड़ी को सीज करने के बाद उसके चालक और तस्करांे के लिए दबिश दी जा रही है।