{"_id":"5935a46a4f1c1b1f428b45a8","slug":"14966877362-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेवरात बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेवरात बरामद
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेवरात बरामद
शामली। थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।
सोमवार को पुलिस ने हसनपुर लुहारी निवासी आरिफ पुत्र गुलजार और बिलाल पुत्र खुर्शीद को न्यायालय की अनुमति पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन मंगलसूत्र और दो पाजेब बरामद की। रिमांड का समय पूरा होने पर उक्त दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 12 जनवरी की रात दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने हसनपुर लुहारी निवासी लकड़ी व्यापारी विनोद जिंदल के यहां डकैती डाली थी। पूर्व में भी कई बदमाशों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद डकैती में गए जेवरात बरामद कर चुकी है।