फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिता ने जताई बेटी की हत्या की आशंका

पिता ने जताई बेटी की हत्या की आशंका

Mon, 05 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिता ने जताई बेटी की हत्या की आशंका
पिता ने जताई बेटी की हत्या की आशंका
विज्ञापन

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। महिला के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना कोतवाली के मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी निवासी मांगा कश्यप ने अपनी पुत्री रीनू की शादी पांच साल पूर्व क्षेत्र के गांव नाला निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग रीनू को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे थे। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त लोगों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए हत्या का प्रयास किया था, उसके बाद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ससुराल वालों ने बताया कि उसकी बेटी अब उसे कभी भी नहीं मिलेगी। पीड़ित पिता ने अपने दामाद ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अपनी बेटी के अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेटियों के लिए महिला ने किया हंगामा
कांधला। भभीसा निवासी महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है और अब वह हरियाणा में रह रही है। महिला की दो लड़कियां उसके ससुर के पास गांव में रह रही थी। सोमवार को गांव में पहुंची दोनों लड़कियों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी, लेकिन ससुराल के लोगों ने मना कर दिया, जिसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों में फैसला हो गया और महिला एक सप्ताह के लिए अपनी दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गई है। एक सप्ताह के बाद दोनों लड़कियों को उसके दादा के सपुर्द कर दिया जाएगा। कार्यवाहक थाना इंचार्ज बिजेंद्र यादव का कहना है कि महिला हरियाणा में प्राईवेट नौकरी कर रहीं है। अपनी दो लड़कियों को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध संगत ने लगाई लगाई छबील
चौसाना। बिड़ौली रोड पर गांव खोड़समा में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की तरफ से छबील लगाई गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलवाया गया। इस दौरान सत्यबीर सिंह, सुखपाल सिंह इंसा, गुलाब इंसा, महक सिंह इंसा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed