{"_id":"5c82b218bdec2214516f3d0f","slug":"141552069144-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पहले ले जाई गई युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह पहले ले जाई गई युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
युवती मिली, आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। दो माह पूर्व बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को अपहरण और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
14 जनवरी को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कस्बे का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गाडीवाला चौराहे से बस की इंतजार में खड़े आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से युवती को बरामद किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की पकड़े गए युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान कराए गए। थाना प्रभारी के मुताबिक युवती ने आरोपी युवक उसके अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।