{"_id":"5bfd994abdec2241b1428c42","slug":"141543346506-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग ने शुरू की एनकाउंटर की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानवाधिकार आयोग ने शुरू की एनकाउंटर की जांच
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। मानवाधिकार आयोग की टीम ने गांव भूरा में हुए नौशाद उर्फ डैनी और सरवर के दोहरेे एनकाउंटर की जांच शुरू कर दी गई है। टीम ने भूरा गांव पहुंचकर एनकाउंटर स्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
20 जुलाई 2017 की सुबह पांच बजे शामली पुलिस ने कैराना क्षेत्र के ग्राम भूरा निवासी इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी व सरवर को क्षेत्र में ही मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। मुठभेड़ में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उस समय जिले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा तैनात थे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का हवाला देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की थी। इस पर आयोग ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोग की टीम ने गांव भूरा में पहुंचकर एनकाउंटर स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। परिजनों के भी बयान दर्ज किए। मामले में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नौशाद डैनी और सरवर एनकाउंटर की जांच के लिए मानवाधिकार आयोग की टीम क्षेत्र में आई है।