{"_id":"5bb7aa20867a553563024099","slug":"141538763296-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष तीन घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। रंजिश के चलते दो पक्षो में संघर्ष हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी आले मोहम्मद और अतहर अब्बास के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी है। समाज के लोगों द्वारा फैसले का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। वहीं, शुक्रवार को आले मोहम्मद बाजार जा रहा था। रास्ते में अतहर अब्बास से गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। उस समय इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ देर के बाद दोनो पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष से आले मोहम्मद, अनीस और दूसरे पक्ष से अतहर अब्बास घायल हो गए। दोनो पक्षों के लोगों ने चिकित्सा कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।