{"_id":"5ba3f766867a557ffc6bf49e","slug":"141537472358-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमपाल गैंग का बदमाश गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमपाल गैंग का बदमाश गिरफ्तार किया
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमपाल गैंग का बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला (शामली)।
मीमला गांव के अमित का अपहरण कर फिरौती वसूलने की वारदात को अंजाम देने वाले ओमपाल गैंग के एक बदमाश को कांधला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पंजाब का रहने वाला है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी अमित का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फिरौती में जेवर लेने के बाद अमित को छोड़ा गया था। वारदात को ओमपाल गैंग ने अंजाम दिया था। वहीं, सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओमपाल और विक्की को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि अमित के अपहरण की वारदात ओमपाल गैंग ने ही अंजाम दी थी। कांधला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ओमपाल गैंग के एक बदमाश के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। पता चला कि बदमाश दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर नानुपुरी गांव के पास खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है। इसके चलते मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितिक उर्फ गोलू पंजाब के गांव जढोत का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव मीमला के अमित और सरसावा क्षेत्र में अपहरण की वारदात में वह ओमपाल गैंग के साथ शामिल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।