फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टैक्स चोरी के शक में लाखों का सामान पकड़ा

टैक्स चोरी के शक में लाखों का सामान पकड़ा

Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
टैक्स चोरी के शक में लाखों का सामान पकड़ा
थानाभवन। टैक्स चोरी के शक में पुलिस ने रोडवेज बस को रोककर लाखों रूपये का सामान बरामद कर लिया। माल पकड़े जाने के बाद पुलिस ने मालिकों को सामान का बिल लाने को कहा है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत डिपो की बस में टैक्स चोरी का सामान आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के सामने ही चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली से आ रही बड़ौत डिपो की बस को रुकवाकर जांच की तो मोटरसाइकिल की बैटरी के छह नग, एक नग बैटरी बनाने का सामान व चार पेटी मारुति की बैटरी की बॉडी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान रोडवेज के परिचालक संजय पुत्र श्यामलाल निवासी सिनौली बड़ौत ने बताया कि यह माल उसकी गाड़ी में लोनी में एक व्यक्ति ने रखा था। इसका मालिक सहारनपुर बस स्टैंड पर लेने आने वाला है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि फिलहाल माल पकड़कर सीज कर दिया गया है, साथ ही मालिकों को सामान का असली बिल लाने को कहा। पूछताछ के बाद चालक व परिचालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed