{"_id":"5b50de6f4f1c1b4f748b5c25","slug":"141532026479-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
जलालाबाद जा रहे कस्बा निवासी युवक की रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला रेत्ती निवासी कुलदीप पुत्र मंगलू (23) बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे बाइक से जलालाबाद जा रहा था। जब उसकी बाइक जलालाबाद में रोडवेज बस स्टैंड के समीप पहुंची तो सामने से आ रही गंगोह डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हो गए और घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के भाई सुशील ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने चालक, परिचालक को हिरासत में ले लिया ओर बस को कब्जे में ले लिया। मामले में तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
आठ दिन पहले भट्ठे से लौटा था परिवार
कुलदीप का परिवार पंजाब के एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। परिजनों की मानें तो आठ दिन पहले ही उनका परिवार भट्ठे से काम कर कस्बे में लौटा था। यही नहीं, कुलदीप के पिता मंगलु पैरालाइसिस से पीड़ित है। इस कारण पूरे परिवार के पालन की जिम्मेदारी कुलदीप व भाईयों पर थी।