फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कब्रिस्तान की भूमि पर दिला दिया आवास योजना का पैसा

कब्रिस्तान की भूमि पर दिला दिया आवास योजना का पैसा

Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि पर दिला दिया आवास योजना का पैसा
थानाभवन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जा रही धनराशि में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने मिलीभगत कर कब्रिस्तान की भूमि पर महत्वाकांक्षी योजना का पैसा दिला दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि योजना में एक ही परिवार के चार लोगों का चयन तक कर लिया गया। कब्रिस्तान की भूमि पर शुरू हुआ निर्माण अधिशासी अधिकारी ने रुकवाया तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों ने आवेदन किए थे, उन्हें सरकार की ओर से कुल ढाई लाख में से 50 हजार के रूप में पहली किश्त जारी कर दी है। इसके बाद बाकी रकम लेने के लिए लोगों ने निर्माण कार्य शुरूकर दिए। धनराशि आवंटन में की गई लापरवाही का खुलासा तब हुआ, कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने टीम के साथ मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। जिन लोगों के निर्माण कार्य मौके पर रुकवाए गए थे, उनमें से पांच परिवार ऐसे थे, जिन्हें निर्माण करने का पहली किश्त के रूप में प्रधानमंत्री योजना के तहत पैसा मिला था। इस बात की तस्दीक प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर डाली गई लिस्ट से हुई। पता चला कि नूरजहां पत्नी जमशेद, जमशेद पुत्र फुलसा, नसीम पुत्र जमशेद व शमीम पुत्र फुलसा यानी एक ही परिवार के चार लोगों के आवेदन कब्रिस्तान की भूमि पर पास कर दिए गए और पहली किश्त भी जारी कर दी गई। इसके अलावा निशा पत्नी यासीन को भी कब्रिस्तान की भूमि पर ही पैसा जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि अपात्र लोगों द्वारा गलत दस्तावेज लगाकर योजना का लाभ लेने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -- रवि यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत थानाभवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed