फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पशु चोरों की तलाश में दबिश

पशु चोरों की तलाश में दबिश

Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरों की तलाश में दबिश
कैराना। हरियाणा के सोनीपत सदर थाने पर तैनात एएसआई गुलशन व विजय के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस टीम ने कैराना कोतवाली पर आमद दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर हरियाणा पुलिस ने गांव अकबरपुर सुन्हेटी में दबिश दी। बताया गया कि गांव निवासी तीन आरोपी पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे हैं। पकड़े गए एक चोर ने पुलिस को अपने साथियों के नाम उजागर किए थे। जहां पर दबिश के दौरान एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका, जिसके बाद टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन


मामूली बात को लेकर मारपीट
कैराना। मोहल्ला बिसातियान निवासी प्रवीण कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि वह टेंट का सामान लेकर टेंट हाउस पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दूसरे टेंट मालिक ने उसके साथ मारपीट की तथा जेब से 745 रुपये निकाल लिए। कुछ ही देर बाद तहसील उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला खैलकलां निकट चांद मस्जिद भी कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंच गया। आरोप लगाया कि उसके टेंट हाउस से सामान किराये पर ले जाया गया और दुकान के बाहर लाकर उसे खुर्द-बुर्द करने के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने मारपीट करते हुए 2400 रुपये छीन लिए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सुनील ने कोतवाली पर तहरीर दी कि सोमवार शाम वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी उसके भाइयों ने रंजिशन उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed