{"_id":"59b985474f1c1b1e688b4632","slug":"141505330503-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज को लेकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज को लेकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज को लेकर दो पक्षों में मारपीट
थानाभवन। गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी उस्मान की पुत्री का निकाह तीन वर्ष पूर्व गांव सिंघावली थाना कंकरखेड़ा मेरठ निवासी लियाकत के पुत्र वसीम के साथ हुआ है। आरोप है कि लड़की के पिता ने निकाह के समय असमर्थता दिखाते हुए कुछ समय बाद दहेज का सामान देने की बात कही थी। ससुराल वाले बिना दहेज विवाहिता को ले गए थे। ससुरालियों से हुए वादे के मुताबिक बुधवार को लियाकत दहेज का सामान लेने भैंसानी पहुंचा। इसी दौरान विवाहिता के मायके वालों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि मायके वालों ने लियाकत को पीटकर घायल कर दिया। उधर, विवाद होने के बाद उस्मान भी थाने पहुंचा तथा ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है।