फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन पर पशु बांधने को लेकर विवाद

जमीन पर पशु बांधने को लेकर विवाद

Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर पशु बांधने को लेकर विवाद
प्लाट में पशु बांधने पर विवाद, महिला को पीटा
विज्ञापन

झिंझाना। गांव बानीपुर में प्लाट में पशु बांधने के विवाद में महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बानीपुर निवासी तेलूराम ने शनिवार को झिंझाना थाने में तहरीर देकर बताया कि घर के पास खाली प्लाट में करीब 20 वर्षों से अपने पशु बांधते है। शनिवार सुबह उसकी पत्नी सोमवती पशु बांध रही थी। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर, दूसरे पक्ष से भी महिला माया ने तेलूराम व उसकी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि जिस प्लाट को लेकर दोनों के बीच झगड़ा है, वह जमीन वन विभाग की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाने में चलाया सफाई अभियान
झिंझाना। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने शनिवार को स्टाफ को साथ लेकर थाना परिसर में सफाई अभियान चलाया। थाना परिसर में व्याप्त गंदगी को स्वयं झाड़ू लेकर साफ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान को लेकर थाने में सफाई अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed