फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police conducted an anti-encroachment drive.

Meerut News: यातायात पुलिस ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Thu, 24 Sep 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic police conducted an anti-encroachment drive.
- अतिक्रमण करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस व सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेल चुंगी चौराहे से किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। यातायात पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को सड़क पर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के साथ ही फल और सब्जी की ठेला संचालकों को सड़क से हटाया। कई स्थानों पर सड़क की पटरी और आवागमन वाले हिस्से में सामान रखकर रास्ता घेरा गया था। पुलिस ने ऐसे दुकानदारों और ठेला संचालकों को सामान व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इन्हें निर्धारित स्थान और सड़क किनारे उन्हें व्यवस्थित कराया गया, जिससे वाहनों और राहगीरों के आवागमन में परेशानी न हो। अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण होने से अक्सर वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है और जाम की स्थिति बनती है। एसपी यातायात ने बताया कि दोबारा से अतिक्रमण करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed