फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शराब कारोबारी से लूट करने के आरोप में दो छात्र समेत चार गिरफ्तार

शराब कारोबारी से लूट करने के आरोप में दो छात्र समेत चार गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी से लूट करने के आरोप में दो छात्र समेत चार गिरफ्तार
शराब कारोबारी के लुटेरे दो छात्र समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। बाबरी पुलिस ने शराब कारोबारी से तमंचे के बल पर 16 हजार रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो छात्र शामिल हैं, जिनमें एक आरोपी इंटर की परीक्षा दे रहा है, जबकि दूसरा बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम, दो तमंचे और दो चाकू बरामद किए हैं।

रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे शराब का कारोबार करने वाले हरेंद्र सिंह निवासी गांव कैंडी थाना बाबरी अपने गांव के साथी राहुल के साथ बाइक पर हिरनवाड़ा से कैंडी जा रहे थे। गांव हिरनवाड़ा के निकट गन्ने के खेत से निकले चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने तमंचे के बल पर हरेंद्र से 16 हजार रुपये और राहुल से आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया था। हरेंद्र की तरफ से रात में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि पीड़ितों ने बताया कि लूट करने वाले युवक आपस में राहुल व रवि का नाम लेकर एक दूसरे को पुकार रहे थे। बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद ने निकट के गांव हिरनवाड़ा में इन दोनों नाम के युवकों की तलाश करते हुए मामले की जांच की। पुलिस ने लूट के आरोप में गांव हिरनवाड़ा निवासी राहुल, रवि, रोहित और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। राहुल और रवि के कब्जे से एक-एक तमंचा बरामद हुआ, जबकि रोहित और आकाश के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद हुए। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गई पूरी रकम 16 हजार रुपये, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रवि जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष प्राइवेट का छात्र है। जबकि आकाश नंगला पिथौरा परीक्षा केंद्र पर इंटर की प्राइवेट बोर्ड परीक्षा दे रहा है। उसकी हिंदी की परीक्षा हो चुकी है। अब 21 फरवरी को नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी। अन्य दोनों आरोपी मजदूरी करते है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने मौज मस्ती करने, नए कपड़े और जूते खरीदने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने घटना होने के करीब चार घंटे बाद ही आरोपियों को पकड़ने और शत-प्रतिशत बरामदगी करने पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed