{"_id":"5c44acd6bdec22738c0f0a9d","slug":"131548004566-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर 1.3","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर 1.3
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी दीपक कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह भट्ठा मजदूर है। दीपक का कहना है कि शामली क्षेत्र के तीन लोगों ने उसके साथ पंजाब में भट्ठे पर मजदूरी करने के लए चलने को कहा था। उसने 15 जनवरी को उन तीनों लोगों को एक लाख 38 हजार रुपये दे दिए थे। उसने उन्हें भट्ठे पर मजदूरी के लिए चलने को कहा तो उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो उसे जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रकम दिलाने की मांग की है।
बाजार में मिला अज्ञात शव
कैराना। शनिवार रात किलागेट चौकी क्षेत्र के चौक बाजार में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ देखकर लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने की कोशिश, लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शव पर किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।