फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेखपाल के प्राइवेट चपरासी पर लगाया अवैध पैसे मांगने का आरोप

लेखपाल के प्राइवेट चपरासी पर लगाया अवैध पैसे मांगने का आरोप

Sun, 23 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल के प्राइवेट चपरासी पर लगाया अवैध पैसे मांगने का आरोप
जलालाबाद। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब लेखपाल का प्राइवेट चपरासी पर पात्र परिवार से लड़की के विवाह हेतु अनुदान फार्म पर लेखपाल की सही रिपोर्ट लगवाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। मोहल्ला जमिन अली निवासी अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उसने अपनी लड़की की शादी के लिए विवाह अनुदान का फार्म भरा था। जिस पर लेखपाल के प्राइवेट चपरासी ने सही रिपोर्ट लगाने के नाम पर 500 सौ रुपये मांगे थे। जो उसको दे दिये गए, परंतु उसके बाद अभी तक कोई अनुदान राशि प्राप्त नहीं हुई। यह लेखपाल का प्राइवेट चपरासी आय प्रमाण पत्र में भी कम आय लिखने के पैसे मांगता है। यदि कोई पैसे देने से इंकार करता है, तो यह उसकी वार्षिक आय अधिक लिख देता है। जिससे वह सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाता है। इस बारे में वर्तमान लेखपाल ने बताया कि यह सब प्रकरण पूर्व लेखपाल के समय का है। मेरी तैनाती कुछ समय पूर्व ही हुई है। जिस कारण मामला मेरे संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed