{"_id":"5a8c68824f1c1bdd0b8b5102","slug":"131519151234-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर हमला, चार घायल
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव खंद्रावली में क्रिकेट खेलते समय मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर दी है।
गांव खंदावली निवासी शाहिद पक्ष के कुछ बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे । क्रिकेट खेलते हुए नईम को गेंद लग जाने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। नईम ने क्रिकेट खेलते हुए शाहिद पक्ष के जुबेर के साथ मारपीट कर दी। इस बात को लेकर शाहिद और नईम पक्ष के लोगों में विवाद हो गया । उस समय गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा मामला शांत कर दिया। आरोप है कि , कुछ समय के पश्चात नईम पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर शाहिद के घर पहुंच गए और हमला बोल दिया । इस दौरान हुए अचानक हमले में शाहिद पक्ष की तरफ से शाहिद, इस्तकार, सनावर, शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । मामले की सूचना पुलिस को देकर परिवार के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि उन्हें तहरीर मिली है मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।