{"_id":"5a7de3874f1c1bf17b8b6655","slug":"131518199687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान
कैराना (शामली)। डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। मुजफ्फरनगर एआरटीओ के नेतृत्व में कैराना पहुंची टीम ने दो डग्गामार जीप को सीज कर दिया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से डग्गामार वाहनों के चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कैराना में डग्गामार वाहनों का संचालन धडल्ले से जारी है। कैराना से पानीपत मार्ग पर करीब 50 से ज्यादा वाहन (जीप) चल रही हैं, जिनमें बेतरतीब ढंग से सवारियां बैठाई जाती हैं और अनियंत्रित गति से इन जीपों को दौड़ाया जाता है। इस कारण पूर्व में कई बार हादसे भी होते रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को मुजफ्फरनगर एआरटीओ दलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम कैराना पहुंची। एआरटीओ ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली जीपों के खिलाफ चेकिंग कराई। इस दौरान दो जीप पकड़ी गई और सीज करके कोतवाली कैराना में खड़ी करा दी गई-
विज्ञापन
उधर, चेकिंग अभियान के कारण शामली बस स्टैंड और कांधला तिराहे पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर खड़ी होने वाली जीपों को लेकर उनके चालक खिसक गए। इस कारण अन्य डग्गामार जीप टीम के हाथ नहीं लग पाई। एआरटीओ के साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एआरएम मनोज कुमार भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि रोडवेज चालकों की शिकायत निरंतर मिल रही थी कि डग्गामार वाहन कैराना में रोडवेज बसों के सामने अपनी गाड़ियों लगाकर सवारियां बैठाते हैं, जिस कारण परिवहन निगम को राजस्व की हानि होती है।