फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शराब पीकर हाइवे पर गलत साइड़ में अड़ा दी कार, लगा जाम

शराब पीकर हाइवे पर गलत साइड़ में अड़ा दी कार, लगा जाम

Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हाइवे पर गलत साइड़ में अड़ा दी कार, लगा जाम
शामली।
विज्ञापन

शराब के नशे में दो युवकों ने हाइवे पर गलत साइड में कार खड़ी कर दी। इससे ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी दोनों ने अभद्रता की। इस पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।

मामला सोमवार की आधी रात का है। दो युवक बागपत की तरफ से कार से मेरठ रोड पर गांव सिंभालका में शादी समारोह में जा रहे थे। उस समय मेरठ-करनाल हाइवे पर जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने के चक्कर दोनों युवकों ने कार गलत साइड में दौड़ा दी। इसके चलते दूसरी साइड भी जाम लगना शुरू हो गया। राहगीरों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह उल्टे पुलिस कर्मियों के साथ ही अभद्रता पर उतर आए। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed