फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पत्नी थाने में देने गई तहरीर और पति ने कर ली खुदकुशी

Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज (उन्नाव)। गोमापुर गांव में मंगलवार की देर रात पारिवारिक कलह में पत्नी के थाने में प्रार्थनापत्र देने से आहत पति ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गोमापुर निवासी रामसेवक ने बताया कि बेटा अमर रावत (28) घरों की रंगाई-पुताई का ठेका लेता था। लखनऊ में उसका काम चल रहा था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव की पायल से हुई थी। बताया कि बेटे का पत्नी पायल से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इससे वह मायके चली जाती थी। मंगलवार की दोपहर बहू पायल गांव की बाजार से चूड़ी लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। इस पर लखनऊ में रहने वाली बेटी रोशनी से फोन कर पायल से बात करने को कहा। पायल ने बताया कि वह असोहा थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देने आई है। रात में जब बेटा घर आया तो उसे इस बात की जानकारी दी। बेटे ने खाया खाया और सोने की बात कहकर चला गया। रात करीब 12:30 बजे उसका शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता ने बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता ने बहू के खिलाफ प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed