फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6-year-old child dies 5 days after a snake bite; doctors initially kept giving medicine for the wound, later the truth was found out at the civil hospital

Hisar News: सांप के काटने के 5 दिन बाद 6 साल के बच्चे की मौत, पहले चोट की दवा देते रहे चिकित्सक, बाद में नागरिक अस्पताल में पता चली हकीकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
6-year-old child dies 5 days after a snake bite; doctors initially kept giving medicine for the wound, later the truth was found out at the civil hospital
हिसार। शहर के नलका चौक निवासी एक 6 साल के बच्चे रवि की सांप के काटने के 5 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्चे के चोट लगने की बात कहने पर वह उसे एक क्लीनिक पर ले गए और चिकित्सक उसे चोट लगने की दवा देता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को चोट नहीं लगी थी बल्कि उसे सांप या अन्य किसी जहरीले जीव ने काटा हुआ था।
विज्ञापन

नलका चौक निवासी बंसी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव मारवाड़ी का रहने वाला है। वह 8 साल से हिसार में राज मिस्त्री का काम करता है। उसका बड़ा बेटा 8 साल का है जबकि छोटा बेटा रवि 6 साल का था। रवि 28 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे खेलने गया था। शाम 6 बजे लौटा तो पैर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर उसने बताया कि उसे चोट लगी है। इस पर वह उसे घर के पास एक क्लीनिक पर ले गया जहां चिकित्सक ने उसे पैर पर पट्टी कर दी। मंगलवार शाम 6 बजे उसे फिर से पैर में दर्द हुआ तो वह उसे उसी चिकित्सक के पास ले गया। इस बाद चिकित्सक ने चोट पर लगाने के लिए दवा दे दी।

रात करीब 12 बजे बेटे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसने डायल 112 पर फोन पर एंबुलेंस को बुलाया और बच्चे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे का पैर नीला पड़ चुका था। बच्चे को सांप या अन्य किसी जहरीले जीव ने काटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed