फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश के चलते पिता पुत्र पर हमला

रंजिश के चलते पिता पुत्र पर हमला

Tue, 12 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते पिता पुत्र पर हमला
थानाभवन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कस्सावान में रंजिश के चलते पिता पुत्र पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला कस्सावान निवासी अरशद पुत्र हाजी यामीन ने सोमवार को थानाभवन थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह आंगन में बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही इमरान, फुरकान, लियाकत और शाहिद पुत्रगण नफीस वहां आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसे तथा उसके पिता हाजी यामीन को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अरशद और हाजी यामीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि दोनों पक्षों में व्यापार को लेकर रंजिश है। जिस कारण झगड़ा हुआ है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्कूल बस की चपेट में आकर पंप कर्मी घायल
बाबरी।
बाबरी थाना क्षेत्र में कैडी रोड पर पेट्रोल पंप पर कैडी निवासी नवीन नौकरी करता है। सोमवार शाम वह बाबरी बैंक शाखा में कैश जमा करने के बाद बाइक से पेट्रोल पंप की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आई थानाभवन के देहली पब्लिक स्कूल बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर नवीन बस के नीचे फंस गया। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बस के नीचे फंसे नवीन को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने स्कूल बस चालक योगेश सैनी निवासी बाबरी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed