फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सूदखोर ने दलित के घर का सामान उठवाया

सूदखोर ने दलित के घर का सामान उठवाया

Sun, 10 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सूदखोर ने दलित के घर का सामान उठवाया
सूदखोर ने दलित के घर का सामान उठवाया
विज्ञापन

थानाभवन। एक सूदखोर ने थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दलित को रुपये उधार दिए और न लौटाने पर उसके घर का सारा सामान हड़प लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थानाभवन के गांव काजीपुरा निवासी दलित ब्रजपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये लिये थे। पीड़ित ने एक मुश्त पैसा देने में असमर्थता जताते हुए किश्तों में रुपये देने की पेशकश करते हुए दो किश्तों में एक हजार व बारह सौ रुपये आरोपी को दे दिए, लेकिन आरोपी सूदखोर नहीं माना और पीड़ित को परेशान करने लगा। आरोप है कि शुक्रवार की शाम आरोपी के भाई अपने साथियों के साथ घर में घुस गए और घर में मौजूद पीड़ित की पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। महिला ने जल्द रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया, लेकिन आरोपी नहीं माने और घर में रखे सामान को इधर-उधर फेंकने लगे। आरोप है कि आरोपी घर के बक्से में रखे 13 हजार की नकदी, कीमती सामान व घर के आंगन में बंधी भैंस व उसकी कटडे़ को खोलकर ले गये। पीड़ित महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है मामला लेनदेन के विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed