{"_id":"6ace1d5a10b389d9ee09cc19","slug":"the-young-mans-body-was-found-hanging-from-a-noose-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-155338-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन
बिजनाैर के ध्यानार्थ...
संवाद न्यूज एजेंसी
सप्तऋषि। हरिपुर कला क्षेत्र के बिड़ला फार्म में एक 36 वर्षीय युवक फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र राजू सिंह के रूप में हुई है। वह यहां सुदेश शर्मा के मकान में अपनी पत्नी पूनम के साथ किराए पर रह रहा था।
पूनम के अनुसार, सुनील पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक शराब पीकर लगातार घर में झगड़ा कर रहा था। बीते सोमवार को वह मोबाइल रिचार्ज और दवाई के नाम पर 500 रुपये लेकर गया था। दोपहर में वह नशे की हालत में लौटा। पति की इस हरकत से नाराज होकर पूनम शाम करीब 8 बजे घर छोड़कर चली गई थी।
मंगलवार सुबह जब पूनम लौटी, तो कमरा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज दी, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद पूनम ने खिड़की से भीतर झांका। अंदर सुनील का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर पूनम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक सुनील कुमार हल्दौर जिला बिजनौर का निवासी था। सूचना मिलते ही थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अपर उप निरीक्षक विनोद चमोली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विवाद के कारण और पूनम के बयान की गहनता से जांच की जा रही है।