फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tempo Traveller Driver Hits an Auto-Rickshaw Driver and a Motorcyclist.

इंदौर: अनियंत्रित टेम्पो ट्रेवल्स चालक ने ऑटो और बाइक सवार को मारी टक्कर, चार लोग आए चपेट में; दो घायल

Tue, 13 Oct 2026 05:43 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 05:43 PM IST
सार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित टेम्पो ट्रैवलर मिनी बस ने ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए, जबकि तीन से चार लोगों के चपेट में आने की जानकारी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Tempo Traveller Driver Hits an Auto-Rickshaw Driver and a Motorcyclist.
इंदौर में हादसा

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो ट्रैवलर मिनी बस द्वारा तकरीबन तीन से चार लोगों को टक्कर मार दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों को चोट आई है। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को लगी तो टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: कोसमी में अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने बताए तेवर, बोले-आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रैवलर उज्जैन से कुछ यात्रियों को लेकर इंदौर के विजयनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में आ रही थी, लेकिन अचानक से टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और उसने हीरानगर क्षेत्र स्थित एक चौराहे पर मौजूद एक ऑटो और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में ऑटो चालक व एक बाइक सवार को चोट आई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद टेम्पो ट्रैवलर ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ अन्य वाहन चालक भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे की चपेट में तकरीबन तीन से चार लोग आ गए। गनीमत रही कि वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने टेम्पो ट्रैवलर को रोक लिया और तुरंत पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को दे दी। इसके बाद हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में टेम्पो ट्रैवलर के चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed