फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां

बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां

Fri, 08 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां
बच्चों विवाद में लाठी-डंडे चले, एक की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। बच्चों में खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मोहल्ला हफीजदोस्त निवासी शोएब पुत्र अख्तर, आशू पुत्र यासीन का खेल-खेल में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों पक्षों में उस समय समझौता करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को लाठियां फटकार कर तितर बितर कर दिया और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान 60 वर्षीय सरफराज की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। सरफराज की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सरफराज के परिजन शहजाद ने घर पर बलकटी, बल्लम, कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा आरोपी नसीम, इंतजार, आशु, शाकिर, आरिफ, नईम और दो अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed