{"_id":"6ace898f80564c4e0a01aeca","slug":"retired-railway-employee-dies-after-being-hit-by-a-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164564-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
Wed, 14 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दराजपुर और मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी गांव कान्हड़ी कलां निवासी 72 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई। हादसे के समय वह साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की।
जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह दराजपुर और मुस्तफाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली। संबंधित स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ट्रैक के पास साइकिल भी मिली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग साइकिल सहित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद