फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The father kept his foot pressed on his daughter's head until she stopped breathing.

Auraiya News: सांस थमने तक बेटी के सिर पर लात रखे रहा पिता

Wed, 14 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The father kept his foot pressed on his daughter's head until she stopped breathing.
बेला। आरोपी पिता ने अपने भांजे के साथ पहले से ही बेटी की हत्या की साजिश रच ली थी। घर से वह दिल्ली ले जाने की बात कह जरूर निकला था, लेकिन बहन के गांव के पहले जंगल में पहले बेटी का गला दबाया इसके बाद गड्ढे में भरे पानी में डुबा दिया और ऊपर से लात रख दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका किशोरी सितंबर के पहले सप्ताह में किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को वह अचानक घर के बाहर पहुंची, लेकिन अंदर नहीं गई। इसकी जानकारी किशोरी के भाई ने अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही पिता बस से बेला पहुंचा और वहां अपने भांजे से मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

तय साजिश के तहत हत्यारोपी पिता नौ अक्तूबर को अपने गांव पहुंचा और किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले जाने की बात अपने बेटे को बताई। बेटा अपनी बहन और पिता को छोड़ने बेला तक आया। यहां रात करीब साढ़े आठ बजे भांजे के मिलने के बाद पिता ने बेटे को रात का हवाला देकर वापस घर भेज दिया। इसके बाद यहां तीनों ने कोल्डड्रिंक पी और बेटी को अगले दिन दिल्ली चलने की बात कहकर अपनी बहन के घर रुकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के गांव पहुंचने से पहले रास्ते में एक सूनसान जंगल में पिता ने भांजे से बाइक रोकने को कहा, जब बेटी को शक हुआ और उसने विरोध किया, तो पिता ने उसका हाथ जोर से दबोच लिया। इसके बाद पिता ने उसका गला घोंट दिया और पास ही पानी भरे गड्ढे में उसे डुबोकर उसके सिर के ऊपर लात रख दिया, ताकि उसकी सांसें पूरी तरह थम जाएं। मौत सुनिश्चित होने के बाद आरोपी पिता और भांजा बहन के घर पहुंच गए। देर रात रास्ते में आवाजाही कम होने पर दोनों दोबारा घटनास्थल पर लौटे और फावड़े से गड्ढा खोदकर शव को जमीन में दफना दिया।
दूसरी पत्नी की बेटी थी मृतक
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक बेटा है। पत्नी ने बाद में किसी अन्य से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी की, जिससे तीन बेटियां थीं। इन्हीं तीनों बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी की हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता अगले दिन गांव में ही रुका और 11 अक्तूबर को दिल्ली भाग निकला।

शराबी भांजे ने खोला राज
यह पूरा मामला तब बेनकाब हुआ जब हत्यारोपी का भांजा शराब के नशे में एक दिन घर पहुंचा। शराब के अत्यधिक नशे में उसने अपनी मां और पत्नी को हत्या की पूरी दास्तान सुना दी। धीरे-धीरे यह बात गांव के प्रधान तक पहुंची और प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद इस भयानक हत्याकांड का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed